Vastu Tips For Home: टाइल्स से जुड़े इन वास्तु नियमों को न करें अनदेखा, हो सकते है कंगाल

Vastu Tips For Home, top 10 vastu tips for home, vastu tips for positive energy in home, vastu tips for home entrance, free vastu tips for home, Vastu tips for home east facing, Vastu tips for home as per vastu, vastu shastra tips for good luck, vastu tips for happy home

Vastu Tips For Home

Vastu Tips For Home: कहावत है कि घर जिंदगी में सिर्फ एक बार ही बनता है। ऐसे में घर बनवाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। दीवारें हो या घर की फर्श हर जगह का बारीक ध्यान रखना पड़ता है टाइल्स को इस्तेमाल करने का चलन काफी बढ़ गया है। यह बहुत महंगी नहीं होती है और इन्हें मेंटेन करना भी काफी आसान होता है। शायद यही कारण है कि लोग अपने घरों की दीवारों से लेकर फर्श, किचन से लेकर बाथरूम तक हर जगह टाइल्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

चूंकि इनमें कई तरह के पैटर्न व कलर अवेलेबल होते हैं। तो ऐसे में आपका घर बिल्कुल भी बोरिंग नहीं लगता है। यकीनन घर में टाइल्स का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय आपको वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तु शास्त्र डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर में टाइल्स का इस्तेमाल करते समय आपको किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए

दीवारों पर टाइल्स ना लगाएं(Vastu Tips For Home)

source “social media”

घर में टाइल लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप घर में दीवारों पर टाइल्स ना लगाएं। टाइल्स को बाथरूम या किचन की दीवारों पर लगाया जा सकता है। लेकिन इन्हें कमरे की दीवारों पर नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, वास्तु के अनुसार यह एक ब्रीदिंग मटेरियल नहीं है। इसलिए, जब इन्हें दीवारों पर लगाया जाता है तो इससे व्यक्ति को प्रॉब्लम हो सकती है। अगर कभी बहुत अधिक मजबूरी हो, तभी आप किसी एक दीवार पर टाइल लगा सकते हैं।

lलाइट कलर का करें इस्तेमाल(Vastu Tips For Home)

source “social media”

जब आप घर में टाइल्स का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। भले ही आप अपने घर में कहीं पर भी टाइल्स का इस्तेमाल करें तो बहुत गहरा रंग इस्तेमाल करने से बचें। टाइल्स में ऑफ लाइट या लाइट बेज कलर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो टाइल्स में व्हाइट कलर भी यूज कर सकती हैं। इससे उस स्थान की एनर्जी बढ़ जाती है।

स्वास्तिक डिजाइन ना बनाएं(Vastu Tips For Home)

source “social media”

कई बार जब लोग अपने घर में टाइल्स लगाते हैं तो तरह-तरह की टाइल्स से डिफरेंट पैटर्न बनाते हैं। लेकिन अगर आप फर्श पर टाइल्स लगा रही हैं तो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि वहां पर स्वास्तिक का डिजाइन ना बनाएं। इसका अपना धार्मिक महत्व होता है और इसलिए इसे जमीन पर बनाना व चलना अच्छा नहीं होता है।

डिजाइन पर दें ध्यान(Vastu Tips For Home)

source “social media”

आजकल अपने घर को डिजाइन करते समय लोग टाइल्स से तरह-तरह के पैटर्न बनाते हैं। इस बात में कोई समस्या नहीं है। आप दो तीन तरह की टाइल्स को मिक्स करके एक खूबसूरत पैटर्न बना सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वह पैटर्न ज्योमेट्रिकल हो, ना कि एब्सट्रैक्ट। अगर टाइल का डिजाइन एब्सट्रैक्ट होता है तो इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। साथ ही साथ, इससे परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह का फैसला लेने में परेशानी होती है।

Ruvez Pathan

मो. रुवेज़ पठान मेरी लेखनी ही मेरी पहचान है पत्रकारिता मतलब वो सच, जो लोग बोलने मैं भी डरते हो और आप छाप दें,,,समाज को सच बताएं 2010 मैं राज एक्सप्रेस से मीडिया जगत मैं शुरुआत की, इसके बात हिंदुस्तान टाइम्स, पत्रिका, नवदुनिया, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, न्यूज आब्जर्वर, प्रदेश वांट समूहों मैं सैवाइए देते हुए हाल फिलहाल नर्मदापुरम हरी भूमी अखबार मैं सैवाए दे रहा हूं,,,,

Related Articles

Back to top button