Vastu Shastra for Home: कड़ी मेहनत के बाद भी घर में नहीं टिक रहा पैसा, जानें क्या है कारण
Vastu Shastra for Home, vastu shastra for home in hindi, top 10 vastu tips for home, vastu shastra for home entrance, vastu shastra for bedroom, vastu shastra tips for good luck, vastu shastra for home gujarati, free vastu tips for home
Vastu Shastra for Home: आज के बदलते युग में घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पति-पत्नी दोनों मिलकर खर्चों को पूरा करते हैं लेकिन कईं बार इसके बाद भी पैसों की कमी देखने को मिलती है। शायद ही लोगों को पता हो कि इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। (Vastu Shastra for Home)वास्तु नियमों के अनुसार घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनकी वजह से वास्तु से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जिन्हें लोग खराब होने के बाद भी फेंकना पसंद नहीं करते। जाने-अनजाने में हम घर में ऐसी कई चीजें इकट्ठा कर लेते हैं जो भविष्य में हम पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। चाह कर भी पैसों की बचत करना मुश्किल हो जाता है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि कौन सी ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनकी वजह से वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है।
रसोई में न रखें ये चीजें(Vastu Shastra for Home)
न टूटे-फूटे बर्तनों को कभी भी अपने रसोई घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
रखें ऐसे पौधे(Vastu Shastra for Home)
घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधे अशुभ माने गए हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
इस आदत को आज ही बदलें(Vastu Shastra for Home)

कई लोगों की आदत होती है कि फटे-पुराने कपड़े इस उम्मीद में बचाकर रखते हैं कि यह बाद में किसी-न-किसी काम आ जाएंगे। लेकिन यह आदत आपको मुसीबत में भी डाल सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। या फिर किसी जरूरतमंद को दे देना चाहिए।
- यह भी पढ़े: Rakshabandhan 2023: रक्षाबंधन के बाद कब उतार देनी चाहिए राखी, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
आज ही हटाए ये चीजें(Vastu Shastra for Home)
बंद घड़ियों को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। इससे आपकी उन्नति के रास्ते में रुकावट आती है। इसलिए घर से टूटी-फूटी या बंद पड़ी चीजें हटा देनी चाहिए।
स्टोर रूम में न इकट्ठा करें कबाड़

कई लोग बंद पड़ी मशीनों को भी घर में सहेज कर रखते हैं। ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनुपयोगी चीजों को स्टोर रूम में रखने से भी अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
- यह भी पढ़े: Ladke Ka Video: इस बच्चे का टेलेंट देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, देखेंं हैरतअंगेज वीडियो