Sohagpur News: सोहागपुर में 11 करोड़ 34 लाख 86 हजार की लागत से बनने जा रहा है सयुक्त अस्पताल
Sohagpur News: Joint hospital is going to be built in Sohagpur at a cost of Rs 11 crore 34 lakh 86 thousand.

Sohagpur News: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के संबंध में लंबे समय से आम नागरिकों की मांग चल रही थी। लोगों की मांग थी कि सोहागपुर के अस्पताल को सिविल अस्पताल बनाया जाए। इस संबंध में विधायक विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को आज स्वीकृति मिल गई है।
जिसमें 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर का 50 बिस्तरीय उन्नयन, निर्माण कार्य के लिए राशि 11 करोड़ 34 लाख 86 हजार एवं फर्नीचर के लिए 8 लाख 14 हजार रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। शीघ्र ही उक्त निर्माण कार्य के टेंडर लगाकर विभाग द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विधायक सिंह ने बताया कि सोहागपुर में सिविल अस्पताल बनने से मरीजों को अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही फर्नीचर की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही इतने बड़े निर्माण कार्य होते हैं। सरकार गरीबों की चिंता कर निशुल्क उपचार की व्यवस्था की जाती है। आगे भी इस अस्पताल के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। रोगियों का उपचार ठीक तरीके से हो इसके लिए चिकित्सकों की व्यवस्था कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से रोगियों की निरंतर जांच कराई जा रही है।
- यह भी पढ़े: Narmadapuram Samachar: नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
कोरोना काल में भी उपलब्ध कराई सुविधाएं कोरोना काल के समय विधायक सिंह ने भी स्वयं मरीजों के पास पहुंचकर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। चाहे रेमडिसिवर इंजेक्शन, दवाई या ऑक्सीजन का मामला हो, उन्होंने स्वयं इस विपरीत परिस्थितियों में रोगियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है। कोविड के समय भी सोहागपुर अस्पताल छोटा होने के बावजूद यहां पर मरीजों का समय पर इलाज किया गया है। अब सोहागपुर नगर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन फर्नीचर सहित बनकर तैयार हो जाएगा। क्षेत्र की इस बड़ी उपलब्धि पर नगर वासियों ने विधायक श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।