Seoni Malwa BJP News : जनआक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक ने कहां, बरसाती मेंढक जैसे जब-जब चुनाव आते हैं लोगों के बीच जातेे हैं

Seoni Malwa BJP News: BJP Medical Cell Convener said regarding the public outrage yatra, whenever elections come, they go among the people like rainy frogs.

Seoni Malwa BJP News
source “social media”

Seoni Malwa BJP News : साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने तो एमपी चुनावों के लिए कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी की है, लेकिन उसकी तैयारियां जोरो पर है। इस बीच राज्य में कांग्रेस सात बड़े नेताओं के साथ राज्य के सात अलग-अलग इलाकों में ‘जन आक्रोश यात्रा’ निकाल रही है।

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा तहसील में भी गुरुवार को जन आक्रोश यात्रा सिवनी मालवा पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भाजपा के नर्मदापुरम जिले के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने कहा कि इस यात्रा का कोई महत्व नहीं है। कांग्रेस हार चुकी है,आदमी अंतिम समय में जैसे हाथ पैर हिलाता है उसी प्रकार कांग्रेस हाथ पैर मारने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का सिवनी मालवा विधानसभा में कोई जनाधार नहीं है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी प्लानिंग के साथ निकाली गई थी। उसमें लोगों का जन सहयोग था। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यात्रा निकाली थी।

डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग बरसाती मेंढक जैसे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं लोगों के बीच में पहुंचते हैं ,इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। सिवनी मालवा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी लगभग 40 हजार मतों से जीत रही है। भाजपा की तीसरी लिस्ट प्रसारित होने के बाद टिकट वितरण को लेकर डॉक्टर बघेल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में अपने दिग्गज जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतारा है। अगर कांग्रेस के पास भी कोई दिग्गज है तो चुनाव में उनके सामने उतारे, पता चल जाएगा कांग्रेस में कितनी क्षमता है।

Related Articles

Back to top button