Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी के दिन बन रहे 3 महा शुभ योग, करें ये 4 खास उपाय, सभी मनोकामना होगी पूरी

Radha Ashtami 2023, radha ashtami 2023 in hindi, radha ashtami 2023 iskcon, radha ashtami vrat vidhi, radha ashtami 2023 vrindavan, radha ashtami vrat kaise kare 2023, radha ashtami date, why is radha ashtami celebrated, radha ashtami 2024

Radha Ashtami 2023

Radha Ashtami 2023: हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी की तरह ही राधा अष्टमी का भी विशेष महत्व होता है। हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी के रूप में मनाते हैं। हर साल जन्माष्टमी के 15 दिन बाद भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 23 सितंबर 2023 शनिवार को यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-आराधना भक्ति भाव के साथ करने से राधा-कृष्ण की कृपा बरसती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस शुभ दिन कुछ खास उपाय करने से साधक का कल्याण होता है। इस दिन राधा अष्टमी का व्रत रखने से पापों से मुक्ति मिलती है। धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं राधा अष्टमी के दिन किए जाने वाले अचूक उपायों के बारे में।

बन रहें तीन शुभ योग(Radha Ashtami 2023)

Radha Ashtami 2023
source “social media”

इस बार राधा अष्टमी पर तीन खास योग बन रहे हैं। 23 सितंबर को भोर में सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। दूसरा शोभन योग है और तीसरा रवि योग है। 22 सितंबर दोपहर 1:35 बजे अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। इसका समापन 23 सितंबर दोपहर 12:27 बजे होगा।

करें ये उपाय(Radha Ashtami 2023)

Radha Ashtami 2023
source “social media”
  • राधा अष्टमी के दिन कुछ उपायों को करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मनचाही इच्छा पूरी होती है। जीवन के कष्ट दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • लाल रंग के कपड़े में चांदी के सिक्के रखकर राधा रानी के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद इसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। करियर में सफलता मिलती है और कारोबार में लाभ होता है।
  • एक भोजपत्र में पीले चंदन से अपने पति का नाम लिखकर श्री राधा के चरणों में बिना किसी को बताए अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।
  • इस दिन राधा रानी को भोग में रबड़ी का भोग लगाएं। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है। प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।
  • राधा अष्टमी के दिन 108 बार “ॐ ह्नीं श्री राधिकायै नमः” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। सौभाग्य का वरदान मिलता है।

Related Articles

Back to top button