Pipariya News: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलवार रात पिपरिया पहुंची, प्रदेश की जन विरोधी नीतियों पर बरसे कांग्रेस नेता
Pipariya News: Congress's Jan Aakrosh Yatra reached Pipariya on Tuesday night, Congress leaders lashed out at the anti-people policies of the state.

Pipariya News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मंगलवार रात पिपरिया पहुंची। मटकुली,कल्लू खापा में ग्रामीण कांग्रेस ने यात्रा का स्वागत कर स्थानीय कांग्रेस उम्मीदवार की मांग रखी। स्टेशन रोड पर आयोजित आम सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री यात्रा प्रभारी सुरेश पचौरी ने संबोधित किया।
पचौरी ने कहा के खजाने पर शिवराज ने 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज़ लाद दिया है। अब यह सरकार जाने वाली है। कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में अवैध काम जारी है कानून व्यवस्था चौपट है।
- यह भी पढ़े: Pipariya News: प्रतिमाओं पर चढ़ने वाले भोग के लिए रखे जाएंगे पात्र, प्रसाद का गरीबों में किया जाएगा वितरण
पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा स्थानीय नेता भाषण बाजी के स्थान पर अपने बूथ जीतने पर ध्यान दें। कांग्रेस सरकार उसे ही तवज्जो देगी जो बूथ जीतकर आएगा। पूर्व विधायक अर्जुन पलिया पूर्व नपा अध्यक्ष सीमा कटकवार, झांसी विधायक प्रदीप जैन ने भी सभा को संबोधित कर भाजपा कुशासन को उजागर किया।
भ्रष्टाचार उजागर होंगे, सबकी फाईल खुलेगी
विधानसभा चुनाव प्रभारी विधायक संजय शर्मा ने कहा भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार उजागर होंगे सभी की फाइलें खोली जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ता मजबूती से अपने क्षेत्र में जीत के लिए लग जाए। नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा सबसे भ्रष्ट विधानसभा से मुक्ति का समय आ गया है कार्यकर्ता उत्साह से काम में जुटे।
- यह भी पढ़े: Narmadapuram Today News: फोरलेन सहित अन्य सड़को के निर्माण कार्य अधूरे, आवागमन में हो रही परेशानी
ये रहे उपस्थित
पूर्व विधायक सुरेश राय, संतोष मालवीय सोहागपुर, श्याम बिहारी पालीवाल,अजय कटकवार,मनीष राय, दिलीप पालीवाल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हुजैफा बोहरा,आदित्य पलिया,ब्लॉक अध्यक्ष शरद चौधरी, आनंद पलिया, रमेश पटेल, राजेंद्र सोनिया राघवेंद्र पटेल,हर्ष कटकवार,सुनील ठाकुर, सहित विधान सभा चुनाव दावेदार,नेता,पदाधिकारी मंचासीन रहे।संचालन फईम अब्दुल्लाह ने किया।
जिला बनाओ मुहिम को दिया समर्थन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी सभा के बाद जिला बनाओ अभियान समिति के मंच पर पहुंचे। उन्होंने मांग को जायज बताते हुए उसका समर्थन किया। कमलनाथ के दिए आश्वासन को पूरा करने पर भरोसा जताया। इस दौरान समिति के सुखदेव सिंह कालोटी, हर्षित शर्मा, गोपाल राठी, गोपाल गंगुड़ा, हरीश गोस्वामी ने आभार जताया।