Personality Trait: आप नहीं आपके नाखून खोलेंगे आपकी पर्सनालिटी के राज, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व और स्वभाव
Personality Trait, personality traits list, personality traits test, personality traits psychology, personality traits for characters, big five personality traits, personality traits negative, personality traits in organisational behaviour, personality traits and meanings
Personality Trait: सामुद्रिकशास्त्र पर आधारित इस सीरीज में यहां हम बात करेंगे स्त्री के नाखूनों की। जी हां नाखून सिर्फ उंगलियों की सुंदरता नहीं बयां करते बल्कि महिलाओं का व्यक्तित्व भी बयां करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। हर व्यक्ति का व्यवहार और व्यक्तित्व अलग होता है, जो उसे दूसरों से डिफरेंट बनाता है। किस व्यक्ति का दूसरों के प्रति स्वभाव कैसा है या फिर वह किस तरह के रहन-सहन को अपनाता है, इस बारे में कुछ चीजों के जरिए आसानी से पता लगाया जा सकता है।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों के आकार के आधार पर भी उसके बारे में बहुत सी चीजों का खुलासा होता है। सिर्फ नाखूनों के जरिए भी पर्सनैलिटी के बारे में कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। आप जिस व्यक्ति से मिल रहे हैं वह भले ही अपने बारे में कुछ कहे या ना कहे लेकिन उसके नाखूनों के आकार और रंग को देखकर आप सब कुछ जान सकते हैं। चलिए आज आपको अलग-अलग नाखूनों के आकार और रंगों वाली महिलाओं की पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं।
सफेद नाखून(Personality Trait)

जिन लोगों के नाखूनों का रंग सफेद होता है, वह मिलनसार व्यक्तित्व के माने जाते हैं। यह लोग मेहनती होते हैं और इनका स्वभाव उदार प्रवृत्ति का होता है। लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं।
वर्गाकार नाखून

साफ दिल की होती हैं और उनके मन में कभी भी किसी के प्रति द्वेष भावना नहीं होती। यह खुद दुःख उठाने को तैयार होती है लेकिन कभी भी अपने आसपास के लोगों का दिल नहीं दुखाती। यह हमेशा सभी पर स्नेह और प्रेम की बरसात करती हैं।
सामान्य लाल नाखून(Personality Trait)

अगर किसी स्त्री के नाखून सुंदर और सामान्य लाल रंग के हैं तो उन्हें अपने जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। यह लोग आगे चलकर व्यापारिक क्षेत्र में बहुत प्रगति करते हैं और राजनीति के क्षेत्र में इन्हें बेहतरीन सफलता मिलती है। इस तरह के नाखूनों वाली महिलाएं उच्च गुणों से भरपूर होती हैं और जीवन में हमेशा उच्च पदों पर काबिज रहती हैं।
- यह भी पढ़े: Bedroom Vastu Tips : वास्तु के अनुसार आज ही बेडरूम में करें ये बदलाव, वरना धन प्राप्ति में आएगी रुकावट
छोटे नाखून

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके नाखून जरूरत से ज्यादा छोटे होते हैं। इस तरह के नाखूनों वाली महिलाओं की बात करें तो यह लोगों से जल्दी प्रभावित होती है और उनकी बातों में आ जाती हैं। यह अपने पति से प्रेम तो बहुत करती हैं, लेकिन हमेशा हावी बनी रहने की कोशिश करती हैं।
- यह भी पढ़े: Health Care Tips: दिन की शुरुआत में चाय ही नहीं, इन चीजों से भी करें परहेज, वरना होगा सेहत को भारी नुकसान
लाल नाखून(Personality Trait)

कुछ लोगों के नाखून देखने में बिल्कुल लाल दिखाई पड़ते हैं। इस तरह के नाखूनों वाली स्त्री सुंदर, भाग्यवान और धनवान होती है और हमेशा स्वस्थ रहती हैं। यह पति और उसके परिवार को हमेशा खुश रखती हैं और इनका वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरता है।
चौकोर नाखून

जिन लोगों के नाखूनों का आकार चौकोर होता है, यह दिल के थोड़े कमजोर होते हैं। सामने खड़ी हुई थोड़ी सी भी परेशानी इन्हें बहुत अधिक प्रभावित करती है। यह अपने आसपास ज्यादा बदलाव पसंद नहीं करते हैं, इन्हें कंफर्ट जोन में रहना अच्छा लगता है। मेहनती होने के साथ यह काफी जुनूनी होते हैं और लगन के साथ अपना काम पूरा करते हैं।
लंबे और पतले नाखुन(Personality Trait)

लंबे और पतले नाखूनों वाले लोगों की बात करें तो ऐसी महिलाएं कमजोर दिल की होती हैं वे जल्दी बीमार हो जाती हैं उन्हें खुद पर भरोसा नहीं होता।