Personality Test: पेन पकड़ने के तरीके से जानें कैसा है आप का व्यक्तित्व और क्या है आपकी पर्सनैलिटी के ये राज़
Personality Test, 16 personalities, 16 personality test, mbti test, myers-briggs personality test, myers-briggs personality test free, Personality Test, personality test free, personality test infj, personality test meaning
Personality Test: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आप लिखते समय किस तरह पेन पकड़ते हैं? हममें से अधिकांश ने इस बात पर गौर नहीं किया होगा। हम तो पेन उठाते हैं, अंगुलियों से पकड़ते हैं और लिखना शुरू कर देते हैं। हर किसी के पेन पकड़ने का स्टाइल अलग होता है। जब किसी व्यक्ति के हाथों में पेन थमाया जाता है, तो वो इसे अपने तरीके से पकड़ता है। कोई दो उंगलियों से पेन थामता है, तो कोई तीन उंगलियां का सहारा लेता है। लिखते समय कोई गहरी लिखावट लिखता है तो कोई हल्के हाथों से लिखता है। कलम पकड़ने के लिए शैली व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में कई तरह की बातों का खुलासा करती है।
कोई व्यक्ति कौन सी उंगलियों से पेन को थामता है। किन उंगलियों के बीच उन्हें रखता है यह कुछ ऐसी बातें हैं जो बताती है कि व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा है। वह लोगों से किस तरह से व्यवहार करता है और आगे चलकर किस तरह की राह पकड़ता है और उसकी स्थिति कैसी होती है। चलिए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।
तर्जनी और अंगूठा(Personality Test)

लोगों को तर्जनी और अंगूठे के बीच पेन पकड़ते हुए देखा जाता है इस तरह के लोग रहस्यमई स्वभाव के होते हैं। इन्हें लोगों को अपने बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना नई चीजें सीखना पसंद होता है। कभी-कभी यह खूब बोलना पसंद करते हैं और कभी-कभी चुप बैठ कर चीजों को निहारते रहते हैं। ज्ञान को आत्मसात करना इन्हें पसंद होता है और यह हमेशा नई अवधारणाओं की खोज में जुटे रहते हैं। यह अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से कई बार इन्हें चोट भी पहुंचती है।
- यह भी पढ़े: Haldi Water Benefits : रोजाना पिएंगे हल्दी का पानी तो जीवनभर स्वस्थ, मिलेंगे ये 7 अद्भुत फायदे
अंगूठा, तर्जनी और मध्यमा(Personality Test)

जो लोग अंगूठे, तर्जनी और मध्यमा के बीच पेन पकड़ते हैं वह लोग दोहरे व्यक्तित्व के होते हैं। कभी कभी चीजों और लोगों के प्रति इनका स्वभाव दयालु और प्यार भरा होता है तो कभी-कभी ये आलोचनात्मक हो जाते हैं। जब यह कोई मामला या मसला अपने हाथ में लेते हैं तो अच्छी तरह से विश्लेषण कर इसका निष्कर्ष निकलना इन्हें पसंद होता है।। यह थोड़ा भावुक किस्म के होते हैं और कई बार छोटी-छोटी चीजों से परेशान भी हो जाते हैं।
- यह भी पढ़े: Bedroom Vastu Tips : वास्तु के अनुसार आज ही बेडरूम में करें ये बदलाव, वरना धन प्राप्ति में आएगी रुकावट
तर्जनी और मध्यमा(Personality Test)

जो लोग अपनी मध्यमा और तर्जनी उंगली के बीच पेन पड़कर लिखते हैं, वह लोग अपने जीवन के हर क्षण को अच्छी तरह बिताना पसंद करते हैं। ये इतने अच्छे स्वभाव के होते हैं कि यह कोल्ड ड्रिंक या चाय को भी एंजॉय करना पसंद करते हैं। इन्हें बोझ से मुक्त रहना पसंद है यही कारण है कि आप चीजों को लेकर नहीं बैठे रहते हैं। इन्हें गपशप करना तो पसंद होता है लेकिन किसी की बुराई इन्हें निम्न श्रेणी की लगती है और ये ऐसा करना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद है जो इनके लिए महत्व रखते हैं। इनके आसपास के लोग इसका काफी सम्मान और प्रशंसा करते हैं।