Narmadapurm Crime : व्यापारी को कॉलेज के सामने मारी 3 गोलियां, दो लगी-एक छूकर निकली, गंभीर हालत में इलाज जारी

Narmadapurm Crime : नर्मदापुरम के सोहागपुर में कॉलेज के सामने रविवार रात एक व्यापारी पर 3 हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुराने विवाद के चलते रंजिश में जानलेवा हमला किया गया। 3 राउंड फायरिंग की गई। एक गोली हिप्स पर और दूसरी गोली हाथ में लगी। तीसरी गोली उसे छूकर निकल गई।
घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रहीं है। फायरिंग करने वाले गांव के ही रामकुमार उर्फ मुन्नालाल गुर्जर निवासी ग्राम सिलारी समेत अन्य दो लोग हैं। हमले के बाद भाग गए।
घायल कृष्णकांत पटेल (32) निवासी ग्राम सिलारी चौराहेट है। उन्हें नर्मदा अस्पताल नर्मदापुरम में भर्ती कराया गया है। रात 12 बजे देहात थाना टीआई संजय चौकसे ने पीड़ित के बयान लिए।
पुलिस के मुताबिक घायल कृष्णकांत पटेल सोहागपुर में दुकान चलाते हैं। पीड़िता ने बताया- रात करीब 9 बजे वो दुकान बंद कर अपने गांव सिलारी जा रहा था।
सोहागपुर में कॉलेज के सामने गांव के रामकुमार उर्फ मुन्ना गुर्जर ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मुझे रोक लिया। रंजिश के चलते विवाद करने लगा और पिस्तौल निकालकर हमला कर दिया। मैंने बचने की कोशिश किया। उसने 3 बार फायरिंग की।
राहगीर और परिचित लोग व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया। हिप्स में गोली फंसी है। हाथ में भी चोट है।
टीआई चौकसे ने बताया कि घायल के बयान लिए हैं। घटनास्थल सोहागपुर का है। इसलिए डायरी जीरो पर कायम कर सोहागपुर भेजी जाएगी।