Narmadapuram politics : नर्मदापुरम में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार
Narmadapuram politics: Eagerly waiting for the announcement of names of candidates in Narmadapuram.
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा
Narmadapuram politics : (नर्मदापुरम)। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही हर तरफ चुनावी बिगुल बज चुका है। प्रदेश के साथ जिले में चुनावी बाजार गर्म होने लगा है। वर्तमान में भाजपा से सिर्फ सोहागपुर विधानसभा सीट पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है, जबकि कांग्रेस से एक भी अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा अन्य तीन सीटों पर दोनो पार्टी ने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले है। अब सभी में चुनावी रण में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों के नामों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
- यह भी पढ़े: Navratri Upay : नवरात्रि पर जरूर करें यह अचूक उपाय होगा धन लाभ, माता रानी की बरसेेगी कृपा
प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस-भाजपा में अभी भी प्रत्याशियों को लेकर चिंतन-मंथन का दौर चल रहा है। जिले की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा के बाद ही हार-जीत की स्थिति साफ होगी, वहीं विरोध का गुबार फूटेगा। चारों विधानसभा सीटों हालफिलहाल भाजपा का कब्जा है। 2013 में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी। विधानसभा 2023 के चुनाव में भाजपा 2013 का इतिहास दोहराने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही है तो कांग्रेस भी भाजपा को पटखनी देकर खोई साख प्राप्त करने एड़ी-चोंटी का जोर लगा रही है। दोनों ही दलों में दावेदारों की फौज पार्टियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
- यह भी पढ़े: Homemade Nutella Recipe : घर पर बनाएं बाजार जैसा परफेक्ट टेस्टी न्यूटेला, उंगलिया चाट कर खाएंगे बच्चे
यही कारण है कि(Narmadapuram politics)
दोनों ही दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी भी मंथन का दौर चल रहा है। दोनों ही दलों में गुटबाजी के गुबार सामने आते रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस-भाजपा में प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा को लेकर संगठन स्तर पर काफी माथापच्ची चल रही है। जानकारों का कहना है कि दोनों दलों में प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा के बाद ही खुलकर विरोध के स्वर मुखर होंगे। इसके बाद मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की हार-जीत की स्थिति साफ होगी। फिलहाल सभी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।