Narmadapuram News : नर्मदांचल में बदला मौसम, 4 दिन में 5.6 डिग्री गिरा पचमढ़ी का पारा

Narmadapuram News: Weather changed in Narmadachal, Pachmarhi's mercury dropped by 5.6 degrees in 4 days.

source “social media”

Narmadapuram News : नर्मदांचल के मौसम में बदलाव आने लगा है। रातें अब ठंडी होने लगी हैं। जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 4 दिन में करीब 5.6 डिग्री पारा गिरा है। शुक्रवार रात का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज हुआ। 4 रात पहले 20.2 डिग्री था। यहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नर्मदापुरम में भी राते ठंडी हो रही हैं। रात का तापमान 21.7 डिग्री दर्ज हुआ है। 4 रात पहले तापमान 21.6 डिग्री था।वहीं दिन में गर्मी पड़ रहीं है। नर्मदापुरम में 35 डिग्री के आसपास दिन का तापमान पहुंच रहा है। पचमढ़ी में 28,29 डिग्री पहुंच रहा। मौसम विभाग ने दावा किया है कि इस बार भी ठंड कड़ाके की रहेगी।

जिले में रात का तापमान पिछले 5 दिनों से लगातार कम हो रहा है। पिछले 5 दिनों में रात का तापमान 5.6डिग्री गिरा है। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि जिले में फिलहाल रात का तापमान धीरे-धीरे कम होगा। वहीं फिलहाल बारिश की स्थितियां नहीं बन रही हैं। जिले में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दिनों से हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व की ओर से होने के चलते रात के न्यूनतम तापमान में परिवर्तन हो रहा है। यह परिवर्तन अभी बना रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद से रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे जाने की संभावना बन सकती है। जिले में 30 सितंबर को रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button