Narmadapuram Itarsi News: जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हुआ चयन, खराब मौसम के चलते ट्रायल स्थल किया गया शिफ्ट
Narmadapuram Itarsi News: Selection for Junior Women's Hockey Championship 2023, trial venue shifted due to bad weather
Narmadapuram Itarsi News: हॉकी मध्य प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी इंडिया वेस्ट जोन सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के लिए चयन ट्रायल नर्मदापुरम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर कराया गया। ट्रायल इटारसी के गांधी मैदान पर होना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैदान ज्यादा खराब होने से ट्रायल स्थल शिफ्ट करना पड़ा। जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने इसमें सहयोग प्रदान किया।
हॉकी नर्मदापुरम के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि 8 सितंबर को लड़कियां इटारसी पहुंच गयी थी। 9 को सबका पंजीयन किया गया। मप्र के विभिन्न जिलों से करीब पांच दर्जन लड़कियां ट्रायल देने पहुंची थी।
- यह भी पढ़े़े: Seoni Malwa News : रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों और पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, उपद्रवी-दंगाइयों का जुटाया डाटा
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सब जूनियर महिलाओं का चयन ट्रायल के दौरान सभी महिला खिलाड़ियों को दो दिन बस से नर्मदापुरम ले जाया गया था। यहां संरक्षक अतुल सेठा ने भी पहुंचकर निरीक्षण किया।
- यह भी पढ़े़े: Narmadapuram Hindi News : ओवरलोड लकड़ी के ट्रक से सर्विस लाइन टूटने से कॉस्मेटिक जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
- यह भी पढ़े़े: Narmadapuram Samachar : परिवहन विभाग की टीम व उड़नदस्ता जांच दल ने बिना नंबर प्लेट वाहन, वैध हूटर, तेज साउंड के हार्न वाले वाहनों का पकड़ा