Narmadapuram Crime News : नर्मदापुुरम में आदिवासी महिला का लहूलुहान हालत में पटरियों पर मिला शव

Narmadapuram Crime News: Bloody body of a tribal woman found on the tracks in Narmadapuram.

source “social media”

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर आदिवासी मजदूर महिला की धारदार हथियार से हत्या हो गई। वारदात बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मालाखेड़ी और चक्कर रोड चौराहे के बीच की है।

जासलपुर के सरपंच अंबिका राजपूत की सूचना पर देहात थाना पुलिस रात 2 बजे मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। गुरुवार सुबह शव को पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

देहात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार चौहान के मुताबिक 35 वर्षीय ममता इरपाचे सुखतवा की रहने वाली थी। मालाखेड़ी से चक्कर रोड चौराहे के बीच में सरपंच अंबिका की बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। उसी बिल्डिंग में महिला मजदूरी करती थी। बिल्डिंग के परिसर में बनी टपरिया में मृतका अपनी मां और चाची के साथ रहती थी।

गुरुवार रात को उसकी मां और चाची गांव गए थे। रात में वह अकेली थी। आने-जाने कुछ लोगों की नजर टपरिया पर पड़ी, जो मृत अवस्था में पड़ी थी। राहगीरों ने सरपंच को बताया। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू की।

Related Articles

Back to top button