Narmadapuram Congress News : जन आक्रोश यात्रा में प्रदीप जैन बोले-CM झूठी घोषणाएं करते हैं, केंद्रीय मंत्री पचौरी ने प्रधानमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा
Narmadapuram Congress News: Pradeep Jain said in Jan Aakrosh Yatra - CM makes false announcements, Union Minister Pachauri fiercely targeted Prime Minister Shivraj Singh Chouhan.

Narmadapuram Congress News : नर्मदापुरम पहुंची जनआक्रोश यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर विवादित टिप्पणी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने पीएम मोदी को बिन बेगम का बादशाह कहा तो पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर कहा-वे झूठी घोषणाएं करते हैं, उन्हें चांटे मारने चाहिए।
कांग्रेस पार्टी की जनआक्रोश यात्रा का गुरुवार देर रात को नर्मदापुरम में मां नर्मदा की पूजन के साथ समापन हुआ। यात्रा हरदा से शुरू होते हुए हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले से होते हुए नर्मदापुरम पहुंची। जनआक्रोश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इंदिरा चौक के पास यात्रा की अंतिम सभा हुई। सभा से पहले मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश नजर आया। मंच पर बैठने की होड़ में पार्टी के दो गुटों के नेता आपस में भिड़ गए। करीब 5 मिनट तीखी बहस के बाद मामला शांत हुआ।

मंच पर हुए विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा-कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पचौरी ने प्रधानमंत्री, भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगली सरकार प्रदेश में कांग्रेस की बन रही है और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी को बिन बेगम का बादशाह कहते हुए कहा कि इनसे किस प्रकार से महिला सुरक्षा या महिलाओं के अधिकार की बात कर सकते हैं।
- यह भी पढ़े : Narmadapuram News : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी का मनाया जश्न, निकाला गया जुलूस
शिवराज को भूलने की बीमारी, चांटे मारने चाहिए
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा की शिवराज सिंह को भूलने की बीमारी है। इसको शॉट नहीं लगाएंगे, तब तक सुधरने वाले नहीं है, ये तो सदन में बैठा है। शिवराज सिंह चौहान ने 22000 घोषणाएं झूठी की हैं, तो इस मुख्यमंत्री को कितने चांटे मारना चाहिए। मां के नाम पर, गाय के नाम पर झूठ बोलते है सीएम। हर साल नर्मदा उत्सव के दिन बोलते है कि इसके अंदर गंदा पानी नहीं मिलेगा, लेकिन सच्चाई सभी के सामने है। शर्म आती है शिवराज सिंह, तुम अपनी मां को धोखा दे रहे। उन्होंने कहा जब हम छोटे थे, तो गलती करते या झूठ बोलते थे तो मां दो चांटे लगाती थी, हेड मास्टर डंडा मारते थे। शिवराज सिंह चाैहान सदन में झूठ कहते है तो उन्हें कितने चांटे मारने चाहिए।

- यह भी पढ़े : Narmadapuram News : आज अनंत चतुर्दशी पर मां नर्मदा को गणेश विर्सजन से बचाने के लिए बनाएं गएं कुण्ड
भाजपा से कांग्रेस में आएं शर्मा ने पूर्व नपाध्यक्ष पर उठाएं सवाल
भाजपा पार्टी छोड़कर 20 दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने नर्मदापुरम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल को लेकर कहा-परिषद में रहकर अध्यक्ष ने भारी भ्रष्टाचार किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में नियमाें की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही कई ऐसे हितग्राहियों को लाभ दिया। जो पात्र ही नहीं थे। हमने इस भ्रष्टाचार को उजागर किया। कमलनाथ सरकार में इन नपाध्यक्ष को पद से हटाया गया, लेकिन भाजपा सरकार की जैसे ही प्रदेश में वापसी हुई तो उस नपाध्यक्ष पर एफआईआर की कार्रवाई करने के बजाय उसे प्रदेश में पदाधिकारी बना दिया। वाह री भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार।
यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
जनआक्रोश यात्रा का भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग स्थान पर चौक चौराहा पर भव्य इस यात्रा का स्वागत किया गया। सभा में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, रामेश्वर निखरा, पूर्व विधायक सविता दीवान, जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, गिरिजाशंकर शर्मा, शिवकांत गुड्डन पांडे, धर्मेंद्र तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।