Narmadapuram BJP Candidate: भाजपा ने तीन बार के विधायक विजयपाल सिंह पर फिर जताया भरोसा, सोहागपुर से चौथी बार मौका, तीन सीट पर अब भी इंतजार

Narmadapuram BJP Candidate: BJP again expressed confidence in three-time MLA Vijaypal Singh, fourth chance from Sohagpur, still waiting on three seats.

Narmadapuram BJP Candidate: भाजपा ने तीन बार के विधायक विजयपाल सिंह पर फिर जताया भरोसा, सोहागपुर से चौथी बार मौका, तीन सीट पर अब भी इंतजार
Narmadapuram BJP Candidate: (नर्मदापुरम)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मैदान में भाजपा ने अपने 57 और उम्मीदवार उतार दिए हैं। नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा सीट से विजयपाल सिंह को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। वह लगातार तीन बार से सोहागपुर के विधायक हैं और चौथी बार भी उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

अभी नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा, पिपरिया और होशंगाबाद सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। यहां पर विधायक प्रत्याशी के नाम को लेकर संशय बरकरार है। बता दें कि सोहागपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार का चेहरा बदलने की मांग हो रही थी। टिकट बदलने को लेकर भाजपा के कई पदाधिकारियों ने दावेदारी भी की थी।

इन दावेदारों में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने भोपाल तक के चक्कर भी काटे, लेकिन भाजपा के संगठन ने विजयपाल सिंह को ही मजबूत दावेदार समझते हुए उन्हें चौथी बार विधायक सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Back to top button