MPPEB MPESB 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, हजारों पदों पर भर्ती शुरु, यहां करें आवेदन

MPPEB MPESB 2023: Big news for candidates, recruitment on thousands of posts starts, apply here

MPPEB MPESB 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, हजारों पदों पर भर्ती शुरु, यहां करें आवेदन
source “social media”

MPPEB MPESB Group 4 Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से समूह-4 के अंतर्गत आने वाले 3047 पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। जिसके लिए आवेदन 6 मार्च से किए जा रहे हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2023 है। आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। भर्ती के लिए परीक्षा 2 जुलाई, 2023 से शुरू होगी, जो दो पालियों में चलेगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in आवेदन कर सकते हैं।

रूलबुक भी जारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश द्वारा विभिन्न विभागों के लिए हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। समूह 4 स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य संबंधित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के लिए रूलबुक भी जारी की गई है। वहीं रिक्त पदों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। अब कुल 3047 पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

  • कुल 3047 पदों पर भर्ती
  • सीधी भर्ती के तहत 2206 पदों को भरा जाना है।
  • जबकि सीधी भर्ती बैकलॉग के तहत 519 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी।
  • संविदा भर्ती के तहत 219 पद भरे जाने हैं।
  •  वही संविदा भर्ती बैकलॉग के लिए 103 पद भरे जाने हैं।
  • कुल 3047 पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

इन पदों पर हो रही भर्ती

इनमें निजी सहायक शीघ्र लेखक की स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट के अलावा सहायक वर्ग ग्रेड 3 , कार्यालय सहायक, डाटा एंट्री, आईटी, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, कोडिंग, रिकॉर्ड क्लर्क, म्यूजियम कार्यकर्ता, उद्यान पर्यवेक्षक, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, एनिमल फीड, कनिष्ठ सहायक, सहायक ग्रामोदय अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, तकनीशियन, कंपाउंडर, तकनीकी सहायक, ग्रंथपाल निम्न श्रेणी वेतन, पलंबर, सहायक फोटो अधिकारी, फोटो कला शिक्षक, बागवानी निर्देशक, लेखापाल सहायक, राजस्व निरीक्षक और शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

ये ही महत्वपूर्ण तारीख

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रूल बुक जारी करने के साथ ही महत्वपूर्ण तारीखों की भी घोषणा की गई है।इसके लिए आवेदन पत्र की प्रारंभिक तिथि 6 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

  • वहीं आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 रहेगी।
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि 6 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।
  • वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2023 तक रहेगी।
  • परीक्षा रविवार 2 जुलाई 2023 से शुरू होगी।

परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क विवरण की बात करें तो सीधी भर्ती संविदा पदों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन अभ्यर्थी के लिए जो केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी होंगे। उनके लिए परीक्षा शुल्क 250 निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा सीधी भर्ती संविदा पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 परीक्षा शुल्क देने होंगे।

परीक्षा समय

परीक्षा 2 जुलाई 2023 से शुरू होगी। प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय दी गई है। वही 9:00 से 11:00 तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा

बकि द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा का आयोजन दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक किया जाना है।

Back to top button