MP News: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी, शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

MP News: Deepak Joshi, son of former Chief Minister Kailash Joshi, will contest elections against Shivraj Singh Chauhan.

MP News
source “social media”

MP News: मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और जनसंघ के दीपक कहे जाने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी मंगलवार रात को शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में नर्मदापुरम के इटारसी पहुंचे। यहां भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके दीपक जोशी ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा भाजपा अब अपने मुद्दे और कर्तव्यों से भटक चुकी है। भाजपा करप्ट और क्रिमिनल लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। देश, प्रदेश जो दशा व दिशा जनसंघ देना चाहती है, उस जनसेवा की राह से भाजपा भटक गई है। बीजेपी में आज कार्यकर्ता नहीं आ रहे हैं, कार्यकर्ता के नाम पर वह लोग रह गए हैं जो सत्ता का दोहन कर अपने परिवार और अपने आप को मजबूत बनाना चाहते हैं। जो आज पार्टी की पहचान के रूप में दिखाई दे रहे है। दीपक जोशी ने विधानसभा चुनाव से पहले तीन नए मंत्री बनाएं जाने व चुनाव लड़ने के मुद्दें पर भी कहा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं। पार्टी मुझे टिकट देगी तो मैं चुनाव लडूंगा।

साैदेबाजी कर किया मंत्रीमंडल का विस्तार

पिछले दिनों हुए मंत्रीमंडल के विस्तार व तीन विधायकों को मंत्री बनाएं जाने पर कहा भाजपा ने हर चीज को सौदेबाजी से जोड़ा है। डेढ़ महीने में कोई मंत्री कैसे अपने विभाग का संपादन करेगा। मंत्री मंडल विस्तार भी किसी सौदे के कारण हुआ है।

शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ने काे तैयार

दीपक जोशी ने कहा कि “मैं कांग्रेस में किसी पद प्रतिष्ठा के लालच में नहीं आया। मैं बिना शर्त, केवल सम्मान की खातिर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। पार्टी मुझे देवास जिले की किसी एक सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। अगर पार्टी मौका दे तो मैं शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी विधानसभा से चुनाव लडूंगा। मैं शिवराज सिंह को लंबे समय से जानता हूं। शिवराज और मैं एक ही कॉलेज से पढ़े है, वह मुझसे तीन साल आगे थे, मैं उन्हें छात्र राजनीति से जनता हूं, शिवराज सिंह का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना और जीतना रहता है, चाहे फिर लोकतंत्र का गला घोट दिया जाए। उनके दावपेंच से में भलीभाती परिचित हूं। इसलिए अगर पार्टी कहेगी तो मैं शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से चुनाव लडूंगा।

Ruvez Pathan

मो. रुवेज़ पठान मेरी लेखनी ही मेरी पहचान है पत्रकारिता मतलब वो सच, जो लोग बोलने मैं भी डरते हो और आप छाप दें,,,समाज को सच बताएं 2010 मैं राज एक्सप्रेस से मीडिया जगत मैं शुरुआत की, इसके बात हिंदुस्तान टाइम्स, पत्रिका, नवदुनिया, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, न्यूज आब्जर्वर, प्रदेश वांट समूहों मैं सैवाइए देते हुए हाल फिलहाल नर्मदापुरम हरी भूमी अखबार मैं सैवाए दे रहा हूं,,,,

Related Articles

Back to top button