MP News: कांग्रेस कमेटी के उपाध्याय राजकुमार केलू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आशिर्वाद यात्रा नहीं पश्चाताप यात्रा निकाल रही है
MP News: Congress Committee Vice-Chairman Rajkumar Kelu targeted BJP and said, Aashirvad Yatra is not being organized as Apashap Yatra.

MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों भाजपा सरकार व भाजपा संगठन के नेताओं की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी कर यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास यात्रा, जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि पश्चाताप यात्रा निकाल रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि 18 साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जनता को लूटने का काम किया है। प्रदेश की संपत्ति को विक्रय करने का काम किया है वही प्रदेश में अत्याचार को बढ़ावा मिला है।
प्रदेश की भाजपा सरकार के रहते चाहे वह आदिवासी, किसान, युवा, महिलाएं हो इन सभी पर अत्याचार किया गया है। वहीं महंगाई की मार ने जनता का जीवन बेहाल कर दिया है। उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की यह यात्रा पश्चाताप यात्रा है, मध्यप्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने तैयार बैठी है। जिसका परिणाम कुछ ही महीनों में इनकी विदाई के साथ सामने आएगा।
- यह भी पढ़े: MP News : किसानों द्वारा एक बार फिर राजधानी की घेराबंदी की तैयारी और “कक्काजी” ने बोले विकासपुरुष और विनाश पुरुष के बीच चूनाव
- यह भी पढ़े: Itarsi BJP News: आज इटारसी में जन आशीर्वाद यात्रा करेगी प्रवेश, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर सहित कई भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल