MP Cricket Girls Team : एमपी गर्ल्स अंडर 15 क्रिकेट के लिए पिपरिया की बेटी का हुआ चयन
MP Cricket Girls Team: Pipariya's daughter selected for MP Girls Under 15 cricket
MP Cricket Girls Team : पिपरिया की क्रिकेटर वैदेही राजपूत मध्य प्रदेश अंडर 15 क्रिकेट कैंप के लिए चयनित हुई है। वैदेही के अलावा नर्मदा पुरम संभाग से अजीता यादव, पूर्वी बघाडे का भी सिलेक्शन कैंप में हुआ है। वैदेही की उत्कृष्ट सफलता पर नागरिकों खिलाड़ियों ने आगामी प्रदेश अंडर 15 क्रिकेट टीम में शामिल होने की शुभकामनाएं दी।
मालूम हो कि साधारण परिवार में जन्मी वैदेही ने 4 साल की उम्र से ही क्रिकेट मैदान में वाल और बल्ले से अपना हुनर दिखाना शुरू कर दिया था। मंगलवार को मध्य प्रदेश अंडर 15 गर्ल्स क्रिकेट कैंप के लिए वैदेही का चयन हुआ है।
वैदेही 23 जून को कैंप के लिए इंदौर रवाना होंगी। 24 जून से वे 15 दिन का क्रिकेट प्रशिक्षण विशेषज्ञों से लेंगी। वैदेही ने कहा इस मुकाम तक पहुंचने में माता पिता कोच स्थानीय नागरिकों का उन्हें भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है। उन्हें उम्मीद है कि वे मध्यप्रदेश टीम में शामिल होकर नर्मदापुरम जिले के निवासियों की आशाओं पर खरी उतरेगी।
नर्मदापुरम जिले की पिपरिया तहसील की वैदेही राजपूत 13 साल की उम्र में क्रिकेट में कीर्तिमान रच रही है। वैदेही अंडर-17 स्कूली संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेल चुकी है। 9 साल से लगातार वे जिला स्कूल टीम में चयनित होती रही है। वैदेही के पिता गोविंद राजपूत फोटोग्राफर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी बेटी के सपनों को पूरा करने दिन रात जुटे रहते है। मां वैदेही के साथ भोपाल में उसकी ट्रेनिंग पूर्ण करा रही है। अद्भुत प्रतिभा देख नगर के पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल ने उसे ट्रेनिंग के लिए भोपाल भेजा था। वैदेही ने अंकुर क्रिकेट अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण लिया है। उनके कोच जेपी त्यागी हैं। एनडीसीए कोच वर्षा पटेल ंहै।
वैदेही आल राउंडर के रूप खेलती है। इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, चंबल, मुरैना, ग्वालियर में अंडर-16 संभाग खेल चुकी हैं। उनका सर्वोत्तम प्रदर्शन 31 रन बनाकर 6 विकेट रहा है।