Mount Bromo Ganesha: यहांं धधकते ज्‍वालामुखी पर विराजते हैै गणेश भगवान, जानें क्‍या है इसके पीछे का रहस्‍य

mount bromo temple, 7500 year-old ganesha indonesia, ganesha statue in indonesia near volcano, oldest ganesh statue in the world, bali ganesha statue, mount bromo crater deaths, mount bromo last eruption

Mount Bromo Ganesha: गणपति हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक है और कोई भी काम करने से पहले सबसे पहले उनका आव्हान किया जाता है। आपने देश में कई गणेश मंदिरों के दर्शन किए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश की एक मूर्ति ज्वालामुखी के मुहाने पर विराजमान है? जी हां, इंडोनेशिया में एक ऐसा इलाका है।  यहां के लोगों का मानना ​​है कि भगवान गणेश उन्हें ज्वालामुखी विस्फोट से बचाते हैं। भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं और उनके बिना किसी भी काम को शुरू नहीं किया जाता। आज हम आपको भगवान गणेश की 700 साल पुरानी एक ऐसी प्रतिमा के बारे में बताते हैं जो ज्वालामुखी पर विराजमान है।

गणेश उत्सव के दौरान घर-घर में और पांडलों में बैठी कई प्रतिमाओं के दर्शन आपने किए होंगे। महाराष्ट्र में तो गणेश उत्सव की खूब धूम देखी जाती है और यहां पर अलग-अलग थीम पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। लेकिन चलिए आज एक खास और अनोखी प्रतिमा के बारे में जानते हैं।

कहां है प्रतिमा(Mount Bromo Ganesha)

source “social media”

भगवान गणेश की ज्वालामुखी पर विराजित 700 साल पुरानी यह प्रतिमा इंडोनेशिया के माउंट ब्रोमो में मौजूद है। यहां पर गुनुंग ब्रोमो नाम का एक ज्वालामुखी है, जो सक्रिय है और इसमें से लगातार धुआं निकलता रहता है और आग भी नजर आती है। कमाल की बात यह है कि श्री गणेश की यह प्रतिमा ठीक ज्वालामुखी के मुहाने पर स्थित है और कभी भी यह आग नहीं उगल पाता है। यही कारण है कि लोग ऐसा मानते हैं कि स्वयं श्री गणेश इस ज्वालामुखी से निकलने वाली आग से लोगों की रक्षा कर रहे हैं।

भगवान करते हैं रक्षा

ज्वालामुखी के आसपास कई लोग निवास करते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में टेनेगर कहा जाता है। ज्वालामुखी के मुहाने पर स्थित यह गणेश प्रतिमा इन लोगों के लिए बहुत पूजनीय है और सभी यहां पर दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। लोगों का मानना है कि स्वयं श्री गणेश उनकी रक्षा के लिए यहां विराजमान है।

पवित्र माना जाता है पर्वत(Mount Bromo Ganesha)

source “social media”

श्री गणेश की प्रतिमा जिस पर्वत पर मौजूद है वह माउंट ब्रोमो के नाम से पहचाना जाता है, जिसका नाम भगवान ब्रह्मा से प्रेरित होकर रखा गया है। यह पहाड़ टेनेगर सेमेरू नेशनल पार्क में स्थित है। इंडोनेशिया में ऐसे कई सारे मंदिर है जिन्हें देखकर आप आराम से समझ सकते हैं कि यहां पर हिंदू देवी देवताओं को कितना महत्व दिया जाता है।

इंडोनेशिया में पूजनीय हैं हिंदू भगवान

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इंडोनेशिया एक ऐसी जगह है जहां पर लगभग 141 ज्वालामुखी है और इनमें से 130 बिल्कुल सक्रिय है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंच पाता। क्योंकि उनके बीच यह आस्था है कि श्री गणेश उनकी रक्षा करते हैं। यहां पर गणपति बप्पा को समर्पित कई सारे मंदिर भी मौजूद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके पूर्वजों में इन प्रतिमाओं को स्थापित किया था और तभी से इन्हें पूजा जा रहा है।

कैसे पहुंचे माउंट ब्रोमो(Mount Bromo Ganesha)

source “social media”

अगर आप 700 साल पुरानी इस अनोखी प्रतिमा के दर्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फ्लाइट लेकर सुराबाया इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा। यहां से आपको बस मिलेगी जो आपको पुराबाया टर्मिनल तक छोड़ेगी। यहां से आप माउंट ब्रोमो की यात्रा शुरू कर सकते हैं। यहां तक जाने के लिए आपको स्थानीय गाइड का सहारा लेना होगा। वापस आने के लिए टैक्सी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button