Lal Kitab ke Upay: आर्थिक तंगी से पाना चाहते हो छुटकारा तो अपनाएं लाल किताब के यह उपाय, होगा चमत्कारी लाभ
Lal Kitab's panacea remedies, Lal Kitab's proven 25 tricks and remedies, Lal Kitab remedies for business progress, Lal Kitab predictions, remedies to bring good days, home remedies tricks, remedies to become powerful, Lal Kitab disease,

Lal Kitab ke Upay: वैदिक ज्योतिष में लाल किताब का खास महत्व माना गया है। किताब में कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आसान उपाय उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपायों को निरंतर करने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जिसके प्रयोग से व्यक्ति कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को आसानी से दूर कर सकता है। इनका पालन कर व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। लाल किताब (Lal Kitab ke Upay) में बारह राशियों को बारह भाव माना गया है और उसी के आधार पर फलों की गणना की गयी है।
लाल किताब में दिए उपायों से हर समस्या का निदान हो जाता है। इसमेंपारिवारिक, आर्थिक,स्वास्थ्य,कार्य क्षेत्र, व्यापार, शादी, प्रेम और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के उपाय हैं। अगर आप भी किसी तरह की आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो इन उपायों को अपनाकर अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
- यह भी पढ़े: Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में राखी बांधते समय थाली में जरूर रखें यह 5 चीजे, भाई से दूर रहेगी मुसीबतें
क्यों खास है लाल किताब(Lal Kitab ke Upay)
इस किताब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बताए गए टोटके, ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने में कारगर साबित होते हैं। यह टोटके इतने सरल है कि कोई भी इन्हें आसानी से कर सकता है। लाल किताब में व्यक्ति की धन से लेकन अन्य कई तरह की समस्याओं जैसे- पारिवारिक, स्वास्थ्य, कार्य क्षेत्र या शादी-विवाह से जुड़े मसलों का भी हल दिया गया है।
लाल किताब के आसान उपाय(Lal Kitab ke Upay)
- अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी में हैं तो एक बहुत आसान सा उपाय आपके काम आ सकता है। आप 21 शुक्रवार तक 9 वर्ष आयु तक की पांच कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। आपकी सारी परेशानी जल्द दूर हो जाएगी।
- घर में पैसा नहीं टिकता है और मानसिक रूप से परेशान रहते हैं तो अपने सिराहने तांबे का पात्र रखें और उसमें लाल चंदन डालकर दें। अगले दिन सुबह उसे तुलसी के पौधे में चढ़ा दें ऐसा करने से आपको जल्द ही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
- करियर या व्यापार में किसी तरह की बाधा आ रही हो कुत्ते को रोटी खिलाना उत्तम रहता है। इसके अलावा अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ा सा आटा रखना भी लाभकारी रहता है।
- कन्या के विवाह में किसी तरह की बाधा आ रही हो तो हर सोमवार को ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र अर्पित करें। इसके अलावा किसी शिव मंदिर में बैठकर रुद्राक्ष की माला पर से इसी मंत्र का जाप करें।