Ladli Bahan Yojana: लाडली बहना योजना शुरू, जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन

Ladli Bahan Yojana: Ladli Bahana Yojana started, know how to get benefits of the scheme, eligibility, online application

Ladli Bahan Yojana: लाडली बहना योजना शुरू, जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन
suorce “social media”

Ladli Bahan Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना (Ladli Bahan Yojana) शुरू की है। इस योजना में अब मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से 1000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। आइए आपको बताते हैं क्या है। इस योजना के उद्देश्य पात्रता और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ आदि सभी कुछ…

Ladli Bahan Yojana लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा करने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश सरकार 5 साल में 60000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ मध्य प्रदेश पर आएगा। सरकार ने घोषणा में स्पष्ट कहा है कि प्रतिवर्ष सरकार को 12000 करोड़ों रुपए का अतिरिक्त खर्च लाडली बहना योजना MP Ladli Bahana yojana 2023 पर करना होगा। इस प्रकार से इस योजना पर 8000 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने जा रही है।

MP Ladli Bahana yojana 2023 के लाभ

  • लाडली बहना योजना (Ladli Bahan Yojana)मध्य प्रदेश में 5 वर्ष चलाई जाएगी।
  • योजना में पात्र सभी महिलाओं को 1000 प्रति माह दिया जाएगा।
  • 5 साल में एक लाभार्थी महिला को 60,000 की राशि मिलेगी।
  • इस योजना में 5 वर्षों में कुल 60000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
  • इस योजना में लगभग एक करोड़ बहनों को उनके खातों में 1000 की राशि डाली जाएगी।
  • एक अनुमान के हिसाब से राज्य की 65% बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की महिला बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ladli Bahan Yojana की पात्रता

  • मध्यप्रदेश की उन सभी बहनों को योजना का लाभ मिलेगा जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं।
  • गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना में कोई जाति बंधन नहीं रहेगा।
  • मध्य प्रदेश की मूलनिवासी महिलाएं चाहे सामान्य पिछड़ा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आदि सभी जातियों की महिलाएं इस योजना में शामिल होंगे।
  • लाडली बहने योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को 1000 प्रति माह दिया जाएगा जिसमें महिला को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला को आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • ऐसी योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों ही महिलाओं को दिया जाएगा।

Ladli Bahan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश की महिलाओं के पास निम्न दस्तावेज होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड ,
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र,
  • समग्र आईडी आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री ने किया लाडली बहना योजना का शुभारंभ, 25 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की सभी महिलाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए रविवार 05 March 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना को लॉन्च किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर 25 मार्च से 30 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके बाद 10 जून 2023 से बहनों के बैंक खाते में राशि का वितरण शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपए भेजे जाएंगे।

Back to top button