Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर कन्हैया को लगाएं यह 4 भोग, होगी लड्डू गोपाल की कृपा, होगे सभी संकट दूर
krishna janmashtami (hindu) 2023, janmashtami 2023 iskcon, krishna janmashtami 2023 images, janmashtami 2023 date in india, krishna janmashtami 2023 in mathura, janmashtami 2023 bank holiday, janmashtami 2023 in vrindavan, janmashtami 2023 date and time hindi,

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के व्रत में कुछ दिन ही शेष हैं। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सुबह से लेकर आधी रात तक कई तरह के पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम किया जाता है। घर में कान्हा के लिए कई तरह के भोग और प्रिय व्यंजन बनाए जाते हैं। इस भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-आराधना की जाती है। भारत में उत्तरी भाग के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami)का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 6 और 7 सितंबर को व्रत रखा जाएगा। साथ ही कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पूजा के दौरान लड्डू गोपाल को कुछ खास चीजों का भोग लगाया शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ध्यान रहे की भोग को तुलसी की पत्तियां के साथ ही अर्पित करें।
मावे के लड्डू(Krishna Janmashtami 2023)

मावे के लड्डू को बाल गोपाल को बेहद प्रिय होते हैं। जन्माष्टमी के दिन इसे साफ-सफाई के साथ बनाकर आप श्रीकृष्ण को बजोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।
खीर(Krishna Janmashtami 2023)

भगवान श्रीकृष्ण को खीर भी बहुत प्रिय होता है। इससे संबंधित कई पौराणिक कथाएं भी अपने सुनी होगी। इसलिए जन्माष्टमी के दिन दूध और चावल से बनी खीर का भोग कान्हा को जरूर लगाएं।
- यह भी पढ़े: Kitchen Cleaning Tips: किचन के चिपचिपे और गंदे प्लेटफॉर्म को करना चाहते हैं क्लीन तो फॉलों करें यह टिप्स
धनिया पंजीरी(Krishna Janmashtami 2023)

जन्माष्टमी के दिन धनिया पंजीरी का खास महत्व होता है। धनिया पाउडर, ड्राइफ्रूट्स और मिश्री/चीनी को साथ मिलाकर इस फलहरी पंजीरी को बनाया जाता है। सेहत के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है।
- यह भी पढ़े: Gem Astrology: इस रत्न को धारण करने से बढ़ती है धन-संपत्ति, दूर होती है स्वास्थ्य संबंधी समस्या
माखन-मिश्री(Krishna Janmashtami 2023)

श्रीकृष्ण को माखनचोर के नाम भी जाना जाता है। जन्माष्टमी के दिन माखन और मिश्री का भोग लगाना न भूलें।