Itarsi BJP News: आज इटारसी में जन आशीर्वाद यात्रा करेगी प्रवेश, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर सहित कई भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल
Itarsi BJP News: Pravesh will conduct Jan Ashirwad Yatra in Itarsi today, many senior BJP officials including Kisan Morcha National Vice President Banshilal Gurjar will participate.
Itarsi BJP News: भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा आज इटारसी में प्रवेश करेगी। यहां आरएमएस तिराहे पर आम सभा का आयोजन शाम 6.30 बजे से होगा। जन आशीर्वाद यात्रा में मप्र सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर सहित, संगठन के अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।
नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बताया कि इटारसी में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सारी तैयारी हो गई है। यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा पथरोटा नहर से इटारसी में प्रवेश करेगी। यहां पर युवा मोर्चा वाहन रैली से यात्रा को लेने जाएगा और वहां से स्वागत करते हुए यात्रा को इटारसी में लाया जाएगा। यहां पर विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि आरएमएस तिराहे पर विशाल आमसभा का आयोजन होगा। शाम 6.30 बजे से आयोजित होने वाली आम सभा में मुख्य वक्ता मंत्री विश्वास सारंग, किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर रहेंगे।
वॉटर प्रूफ शेड बनाया गया
सभा स्थल आरएमएस तिराहे पर मंच के साथ ही आम नागरिकों के बैठने के लिए वॉटर प्रूफ शेड बनाया जा रहा है। बारिश के समय को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है ताकि बारिश सभा में किसी तरह का व्यवधान न डाल सके।