Homemade Nutella Recipe : घर पर बनाएं बाजार जैसा परफेक्‍ट टेस्टी न्यूटेला, उंगलिया चाट कर खाएंगे बच्‍चे

sweet dish, homemade nutella with cocoa powder,homemade nutella healthy, homemade nutella recipe without hazelnuts, best nutella recipes, homemade nutella with dates, homemade hazelnut spread, vegan nutella recipe, nutella ingredients

Homemade Nutella Recipe
source “social media”

Homemade Nutella Recipe : आजकल लोगों को मिठा खाना बेहद पसंद है बच्चों और बड़ों को चॉकलेट और चॉकलेट से बनी हर चीज खाना बेहद पसंद आता है। वहीं वह बाजार में मिलने वाले न्यूटेला का भी सेवन करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन यह थोड़ा महंगा मिलता है, इस वजह से कई लोग अपना मन भी मार लेते हैं और इसे नहीं खरीदते हैं लेकिन उन्हें यह खाना बेहद पसंद होता है।

अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं और आपको नटेला खाना बेहद पसंद है लेकिन आप बार-बार इसे बाजार से खरीदने में हिचकिचाते हैं तो आज हम आपके घर पर ही बेहद टेस्टी न्यूटेला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी की मदद से आप आसानी से घर पर टेस्टी चॉकलेट न्यूटेला बनकर तैयार कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को यह बेहद पसंद आएगा और हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएंगे। न्यूटेला आम तौर पर टोस्ट,पैन केक और बफल के साथ खाया जाता है। वहीं कुछ लोग इस कोरा खाना भी बेहद पसंद करते हैं, चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और विधि के बारे में…

source “social media”

Nutella बनाने की सामग्री(Homemade Nutella Recipe)

  • हेजलनट्स-2 कप
  • चीनी-1/2 कप
  • कोको पाउडर- 4 चम्मच
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच
  • वनीला एक्सट्रेक्ट – 1 चम्मच

Nutella बनाने की विधि

source “social media”
  • न्यूटेला बनाने के लिए सबसे पहले आपको हेजलनट्स को अच्छे से भून लेना है।
  • उसके बाद उसे एक पैन में अच्छे से फैला लेना है।
  • इसे ठंडा होने के बाद कपड़े से रगड़ कर ऊपर के छिलके निकाल लेना है।
  • फिर आपको मिक्सर में हेजलनट्स को अच्छे से पीस कर उसे गाढ़ा और क्रीमी होने तक पीसना है।
  • इसमें नारियल तेल मिलना है और उसे भी अच्छे से पीसना है।
  • उसके बाद इस मिक्सर में शक्कर ,कोको पाउडर और वनीला एसेंस मिलना है।
  • फिर अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को एक चौड़े बर्तन में निकाल लेना है।
  • उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रखना है।
  • यह आपका होममेड न्यूटेला बन कर तैयार हो चुका है।
  • आप इसे कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर सकते हैं।
  • यह बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद आएगा और यह बेहद स्वादिष्ट भी लगता है।
  • इसे आप टोस्ट, वेफल्स, पैन केक, केक टैपिंग के तौर पर इस्तेमाल करके खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button