Garlic Benefits Stomach: लसहुन खाने से मिलते है गजब के फायदे, पेट के लिए है अमृृत समान

eating garlic at night benefits, garlic benefits for women's, raw garlic benefits for male, garlic benefits for skin, garlic benefits for men's, eating garlic everyday benefits, what are the 10 benefits of garlic, swallowing garlic without chewing benefits

Garlic Benefits Stomach: हमारे किचन में कई ऐसे मसाले व सब्जियां होती हैं, जिनके इस्तेमाल से बड़ी से बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लहसुन भी उन्हीं में से एक है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों में तड़का आदि लगाने के लिए किया जाता है। लहसुन खाने का स्वाद को तो बढ़ाता ही है, लेकिन इसके कई फायदे भी होते हैं। खासतौर पर डाइजेशन के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। कोलेस्ट्रोल कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक, इसके कई फायदे हैं।

लहसुन में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती हैं। कुछ लोगों को लहसुन कच्चा खाना अच्छा लगता है उनके लिए यह काफी अच्छी जानकारी साबित होने वाली है। वहीं जिन लोगों को कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं है, वे भी इसके फायदे जानने के बाद कच्चा लहसुन खाना शुरू कर देंगे। चलिए जानते हैं रोज सुबह लहसुन की एक कली को खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं।

वजन घटाने के लिए लहसुन(Garlic Benefits Stomach)

source “social media”

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह लिवर (फैटी लिवर के लक्षण) के लिए भी अच्छा है। वजन कम करने लिए रोज 1 कली लहसुन जरूर खाएं।

ब्लड प्रेशर को कम करे कच्चा लहसुन

source “social media”

उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी खाली पेट लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन की एक कली को चबा कर खाएं जिससे आपके ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल रहेगा। ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना एक कली खा सकते हैं।

किडनी रोगों से बचाए कच्चा लहसुन

source “social media”

गुर्दे से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी कच्चे लहसुन का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। दरअसल कच्चे लहसुन में एलिसिलिन नामक एक खास प्रकार का कंपाउंड पाया जाता है, जो किडनी के लिए बेहद लाभदायक होता है। किडनी के मरीज रोजाना एक कली कच्चा लहसुन खा सकते हैं।

डाइजेशन के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन

source “social media”

अच्छे डाइजेशन के लिए डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आपको गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या है, तो लहसुन की 1 कली का रोज खाली पेट सेवन जरूर करें। लहसुन की 1 कली खाने से पाचन दुरुस्त होता है, डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद मिलती है। इससे पेट के गैस्ट्रिक जूस के पीएच लेवल में सुधार होता है, जिससे गैस बनने की समस्या दूर होती है।

इम्यूनिटी को बढ़ाए कच्चा लहसुन

source “social media”

संक्रमण जैसी समस्याओं से बचने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। रोजाना सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे कई प्रकार के संक्रमण व अन्य रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कच्चा लहसुन सिर्फ स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है और यह किसी दवा की जगह नहीं लेता। उदाहरण के लिए अगर आप ब्लड प्रेशर के लिए दवा ले रहे हैं, तो खाली पेट लहसुन खाने के बाद दवाएं लेना बंद न करें। साथ ही अगर आपको सुबह खाली पेट लहसुन खाने से किसी प्रकार की तकलीफ महसूस होती है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

Ruvez Pathan

मो. रुवेज़ पठान मेरी लेखनी ही मेरी पहचान है पत्रकारिता मतलब वो सच, जो लोग बोलने मैं भी डरते हो और आप छाप दें,,,समाज को सच बताएं 2010 मैं राज एक्सप्रेस से मीडिया जगत मैं शुरुआत की, इसके बात हिंदुस्तान टाइम्स, पत्रिका, नवदुनिया, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, न्यूज आब्जर्वर, प्रदेश वांट समूहों मैं सैवाइए देते हुए हाल फिलहाल नर्मदापुरम हरी भूमी अखबार मैं सैवाए दे रहा हूं,,,,

Related Articles

Back to top button