Betul News: बैतूल के कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Betul News: More than 200 Congress workers joined BJP along with Betul's Congress leader Yashwant Munna Mankar, State President and State Organization General Secretary gave party membership

 Betul News: बैतूल के कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिलाई पार्टी की सदस्यताBetul News: (बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के समक्ष बुधवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कुनबी समाज के बैतूल जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता श्री यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने श्री मानकर और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री हेमंत खण्डेलवाल, संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष श्री बबला शुक्ला, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया मंचासीन थी।

भारतीय जनता पार्टी परिवारभाव से काम करती है – विष्णुदत्त शर्मा, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है। यहां परिवारभाव से हम मिलकर काम करते हैं। आप सभी भाजपा में शामिल हुए है। विश्वास दिलाता हूं कि आपको यहां एक परिवार की तरह स्नेह का वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान, सम्मान लगातार बढ रहा है।

देश में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के मिशन में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव का महासमर शुरू हो चुका है।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। सक्षम नेतृत्व, सफल नीतियों और आप सभी के सहयोग से निश्चित तौर पर पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। नेतृत्व की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ – मानकर

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए श्री यशंवत मुन्ना मानकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा ने मुझे प्रभावित किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रहे विकास कार्यो और गरीब कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियान से मेरे मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भाजपा राष्ट्र सेवा के पुनीत कार्य में लगी है, इसमें योगदान देने हेतु मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।  Betul News: बैतूल के कांग्रेस नेता यशवंत मुन्ना मानकर के साथ 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिलाई पार्टी की सदस्यताजनजाति बाहुल्य 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 25 गांवों के प्रमुख कार्यकर्ता हुए शामिल – कांग्रेस नेता श्री यशवंत मुन्ना मानकर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद सदस्य डॉ. मुकुंद राव घोटे, कांग्रेस नेता कृष्णा परमार, सरपंच बबलू नगले, नागेराव घोटे, रेखा गोलू आहाके,  जगदीश चढोकार, सहदेव वटके, हंसराज मर्सकोले, अनंत जवलकर, विजय धुर्वे, अंतुलाल उइके, होकस दरवाई, ओम मालवीय, शिवनाथ यादव, रितेश खाडे, हेमू नानकर, शिव वर्मा, संजू वरवडे, तरूण वैद्य, पप्पू कुंभारे, गुणवंत महाले।

नितिन बारस्कर, विजय घोटे,, लोकेश चढोकार, राजू मानकर, गुणवंत धोटे, राजू वाघमारे, प्रताप पांसे, दिनेश मानकर, मंगलमूर्ति राने, निेलेश देशमुख, मनोज राठौर, बंटी साकरे, पंकज साहू, विजय धोटे, देवेन्द्र माकोडे, ब्रजेश मंगरे, अजय सोनी, हेमू माथनकर, जयंत पंवार, भारत माहले, राजू पांडे, अज्जू लोखंडे, निखिल राय, राजू प्रजापति, अजय नावंगे, घनश्याम कावरे, रवि मालवी, नितिन महस्की, संजय लोखंडे, शेखर गीद, रानू चौरसे, नारायण पंवार,, अशोक सातनकर, संजय झरबडे, दिपू श्रीवास, राजेश सोनारे, हंसराज लोखंडे सहित 25 गांवों के प्रमुख कार्यकर्ता और जनजाति बाहुल्य 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल थे।

Ruvez Pathan

मो. रुवेज़ पठान मेरी लेखनी ही मेरी पहचान है पत्रकारिता मतलब वो सच, जो लोग बोलने मैं भी डरते हो और आप छाप दें,,,समाज को सच बताएं 2010 मैं राज एक्सप्रेस से मीडिया जगत मैं शुरुआत की, इसके बात हिंदुस्तान टाइम्स, पत्रिका, नवदुनिया, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, न्यूज आब्जर्वर, प्रदेश वांट समूहों मैं सैवाइए देते हुए हाल फिलहाल नर्मदापुरम हरी भूमी अखबार मैं सैवाए दे रहा हूं,,,,

Related Articles

Back to top button