Bedroom Vastu Tips : वास्‍तु के अनुसार आज ही बेडरूम में करें ये बदलाव, वरना धन प्राप्‍ति में आएगी रुकावट

Bedroom Vastu Tips, top 10 vastu tips for home, vastu tips in hindi, Vastu tips for home, Vastu tips and tricks, free vastu tips for home, vastu tips for home entrance, vastu tips for money luck, vastu tips for flat

Bedroom Vastu Tips

Bedroom Vastu Tips: घर के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इन नियमों का पालन न किया जाए तो घर की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली सब छीन जाती है। इसका नकारात्मक असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ने लगता है और इंसान धीरे-धीरे कर्ज के बोझ तले दब जाता है। घर की सबसे खास जगह आपका बेडरूम होता है। पूरे दिन की थकान के बाद इंसान बेडरूम में आराम से सो जाए, तो अगले दिन नई ऊर्जा से भर उठता है।

ऐसे में यदि बेडरूम का वास्तु सही नहीं है, तो व्यक्ति का मन-मस्तिष्क अशांत रहेगा।वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम का वास्तु ठीक होना सबसे जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में किन कमियों की वजह से मन अशांत रहता है व सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति भी नहीं हो पाती है। ये वो कमियां हैं, जिन्हें वास्तु के हिसाब से बेडरूम में बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।

बेडरूम में करें यह बदलाव(Bedroom Vastu Tips)

source “social media”

वास्तु के अनुसार बेडरूम की दीवारों का रंग डार्क नहीं होना चाहिए। हो सके तो बेडरूम की दीवारें लाइट कलर की ही रखें। दीवारों पर पिंक, क्रीम और हल्के हरे रंग का पेंट करवा सकते हैं। बेड के सामने वाली दीवार पर शीशा नहीं होना चाहिए। बेडरूम में कभी भी टीवी और अन्य गैजेट न रखें। बेडरूम में कम से कम सामान रखें तो सुकून भरी नींद आएगी। कमरे में हल्की सुंगध हमेशा बनी रहे तो उत्तम होगा। बेडरूम में नमक के पानी से पोछा लगाएं तो लाभ प्राप्त होगा।(Bedroom Vastu Tips)

source “social media”

घर का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसके साथ ही पश्चिम दिशा में भी बेडरूम बनवा सकते हैं। ध्यान रखें कि बेडरूम की दिशा कभी भी उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व में नहीं होनी चाहिए। यदि आपने गलत दिशा में बेडरूम बनवाया है, तो पति-पत्नी के बीच दरार आ सकती है और जीवन मुश्किलों से भरा हो सकता है। ऐसा करने से पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसके अलावा धन की हानि भी होती है।

source “social media”

वास्तु शास्त्र (Bedroom Vastu Tips)के मुताबिक बेडरूम में पलंग रखने के लिए एक खास दिशा बताई गई है। कहते हैं सोते वक्त सिरहाना पूर्व की दिशा में हो तो बेहतर होता है। यदि गेस्ट रूम में बेड लगवा रहे हैं, तो इसका सिरहाना पश्चिम में होना चाहिए। यदि पलंग लकड़ी का बना हो तो ज्यादा फायदा होता है। बेडरूम में गोल पलंग का इस्तेमाल कभी भी न करें। इसे अशुभ माना गया है। पलंग चौकोर ही होना चाहिए। हो सके तो बेड के नीचे कोई सामान न रखें। ऐसा करना अशुभ माना गया है।

Related Articles

Back to top button