Animal Teaser : एनिमल का जबरदस्त टीजर लांच, नेवर सीन अवतार में दिखे रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी साथ आए नजर
Animal Teaser, Ranbir Kapoor's Animal teaser out, animal teaser release date, animal pre teaser, animal teaser review, animal teaser punjabi song, animal teaser song meaning, animal movie release date, animal 2023 trailer

Animal Teaser : रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज हो गया है। रणबीर पहली बार एक डिफरेंट लुक के साथ दिखाई देंगे। अनिल कपूर ने उनके पिता की भूमिका निभाई है। टीजर में बाप-बेटे का फेस ऑफ देखने को मिलेगा।
दोनों के बीच फेस ऑफ की वजह क्या है, क्या इसके पीछे कोई इतिहास है। टीजर में कुछ यही दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस हैं। टीजर की शुरुआत उनके और रणबीर कपूर के सीक्वेंस से होती है। अंत में बॉबी देओल इंटेंस लुक में दिखाई दिए। बॉबी ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

जाहिर है कि आज रणबीर कपूर का जन्मदिन भी है। इसी मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा ने ही कबीर सिंह का डायरेक्शन किया था।
- यह भी पढ़े: Tulsi Seeds Benefits: बेसिल सीड्स में है भरपूर आर्युवेदिक गुणों का खजाना, जानिए इसके अनेक फायदे
टीजर देखने के लिए यहां क्लिक करें..
रणबीर के फैंस के लिए लाइफटाइम एक्सपीरियंस हो सकता है
एनिमल एक ऐसी फिल्म है, जिसका इंतजार रणबीर कपूर के फैंस काफी समय से कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी हिट रही थी। इस फिल्म में उन्होंने एक कूल, फंकी और लवर बॉय टाइप रोल किया था।
एनिमल ठीक इसके उलट है। इसमें रणबीर की आक्रामक छवि देखने को मिली है। जाहिर है कि रणबीर के फैंस के लिए यह लाइफटाइम एक्सपीरियंस हो सकता है।
एग्रेसिव फिल्में बनाने में माहिर हैं संदीप वांगा रेड्डी

टीजर देखने के बाद हम कह सकते हैं कि संदीप वांगा रेड्डी फिर से कुछ से नया दिखाने की कोशिश करने वाले हैं। उनकी फिल्में एग्रेसिव होती हैं। बात अर्जुन रेड्डी की करें तो वो भी एक एंग्री यंग मैन की कहानी थी। कबीर सिंह इसी की हिंदी रीमेक थी। अब एनिमल के साथ उन्होंने रणबीर कपूर के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करने का प्रयास किया है।